नेपाल में छुट्टियां बिताने पहुंची भारतीय बच्ची की मौत
बिहार के रक्सौल के रहने वाले मारवाड़ी व्यापारी विकास अग्रवाल अपने परिवार और दोस्तों के साथ नेपाल गर्मियों की छुट्टियां बिताने पहुंचे थे।
अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटे, बेटी वनिता और अग्रवाल के मित्र, मित्र की पत्नी व अनके दो बच्चों के साथ आठ भारतीय पर्यटकों का एक दल शनिवार को काठमांडू पहुंचा था।
पुलिस के मुताबिक ये लोग रविवार को भक्तापुर जिले के नागरकोट के प्रमुख पर्यटक स्थल देखने पहुंचे थे। बाद में वे क्लब हिमालया रिसॉर्ट में पहुंचे।
वहां अग्रवाल, उनकी पत्नी व उनके मित्र, मित्र की पत्नी जकूजी का आनंद ले रहे थे जबकि बच्चे आपस में खेल रहे थे।
इस बीच तीन वर्षीय वनिता जकूजी में गिर गई और डेढ़ घंटे तक किसी का उस पर ध्यान ही नहीं गया। जब वनिता के माता-पिता को उसका ध्यान आया तो उन्होंने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। उसके पिता उसे पानी से निकालकर लाए, उसे भक्तापुर अस्पताल से जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अग्रवाल का नेपाल के बीरगुंड शहर में भी एक कार्यालय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications