वामदलों के साथ सपा की 5 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल
सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में सोमवार को संवाददाताओं को पार्टी के इस निर्णय की जानकारी दी।
चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंहगाई के खिलाफ पांच जुलाई को देश में आम हड़ताल का आह्वान किया है और उन्होंने मंहगाई से पीड़ित जनता से इस आम हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।
चौधरी ने कहा कि कि इस देशव्यापी आम हड़ताल में सपा और वामदल संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि आम आदमी की बात करने वाली संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार को गरीबों की बिल्कुल चिंता नहीं है। वह केवल औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
चौधरी ने कहा कि सपा केंद्र सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। कीमतों में वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी तथा आम आदमी की कमर टूट जाएगी।
राज्य की मायावती सरकार पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश में वैट और प्रवेश कर लगाकर महंगाई को और बढ़ा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications