चीन में भूस्खलन, 100 से ज्यादा दफन
बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। चीन के ग्विझोउ प्रांत में सोमवार को भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन में 38 परिवारों के करीब 107 लोग दफन हो गए।
ग्वानलिंग काउंटी के डाझाई गांव में दोपहर 2.30 बजे भूस्खलन हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अंशुन सिटी के एक सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि भूस्खलन में मरने वालों की संख्या तुरंत नहीं बताई जा सकती।
राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications