शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 199.73 अंकों (1.14 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,774.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,794.80 के ऊपरी और 17,571.85 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 64.45 अंकों (1.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,333.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,339.45 के ऊपरी और 5,270.75 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 80.62 अंकों (1.14 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,163.13 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 98.60 अंकों (1.10 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,087.80 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), तेल एवं गैस और रियल्टी के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। सीडी के शेयर मूल्य में 2.83 प्रतिशत, तेल एवं गैस के क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.29 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्य में 2.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान केवल तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के शेयर मूल्य में 0.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1767 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1078 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications