टाटा स्टील संयंत्र में झड़प, 8 कामगार घायल
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक यह झड़प उस समय हुई जब मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने अंदर दाखिल होने के लिए कामगारों से गेट पास की मांग की।
जमशेदपुर टाटा स्टील संयंत्र के कारपोरेट कार्पोरेशन के प्रमुख प्रभात सिन्हा ने बताया, "गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी द्वारा गेट पास मांगे जाने पर कामगारों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। बात बिगड़ते देख इस मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।"
सिन्हा ने बताया कि बहुत सारे ठेकेदार कंपनी के लिए कामगार मुहैया कराते हैं और एक ठेकेदार के अंतर्गत आने वाले कामगारों के साथ यह हादसा हुआ। टाटा स्टील संयंत्र के साथ कोई लेना देना नहीं है।
उधर, एक कामगार के मुताबिक सुरक्षाकर्मी द्वारा एक सहयोगी को थप्पड़ मारे जाने के बाद यह झड़प शुरू हुई। उक्त कामगार ने गेट पास नहीं दिखाया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कामगार प्रदर्शन पर उतारू हो गए और बाद में उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। कामगारों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज में आठ लोग घायल हो गए। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications