केरल में ब्राजील टीम के प्रशंसक ने जान दी (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक वायानाद जिले में 23 वर्षीय युवक ने अपने दोस्तों द्वारा मजाक बनाए जाने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक ब्राजील की टीम का प्रशंसक था।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, "युवक ने रविवार रात सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि फुटबाल मैच देखते वक्त उसके दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया था।"
युवक के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गोकुल दास ने बताया, "रंजीत और उसके कुछ दोस्त रविवार को खेल क्लब में बैठकर अर्जेटीना और मेक्सिको का मैच देख रहे थे। अर्जेंटीना द्वारा मैच का दूसरा गोल किए जाने के बाद दोस्तों ने रंजीत का मजाक उड़ाया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।"
दास ने बताया कि क्लब से जाते वक्त रंजीत ने कहा था कि वह अपनी जान दे देगा। बकौल दास, "रंजीत के क्लब से जाने के बाद उसके दोस्तों ने मोबाइल पर उसे कॉल किया लेकिन उसने उसका जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके दोस्त उसकी खोज में निकल पड़े। उन्होंने देखा कि रास्ते में रंजीत का शव पेड़ से लटका हुआ है।"
रंजीत लॉरी सफाईकर्मी था। पुलिस ने बताया कि चूंकी इस मामले में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया गया है, लिहाजा इसे लेकर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications