पाकिस्तान में टैंकर विस्फोट, 18 मरे
बंदरगाह शहर कराची से करीब 159 किलोमीटर पूर्व में स्थित हैदराबाद के एक व्यस्त चौराहे के समीप हुई दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद अली बलूच ने कहा कि करीब 30,000 लीटर क्षमता का टैंकर एक ट्रक डिपो में खड़ा था।
बलूच के अनुसार गर्मी के कारण ज्वलनशील तरल गैस में बदल गया होगा और उसके दबाव के कारण टैंकर में विस्फोट हो सकता है।
विस्फोट से करीब एक दर्जन वाहन और 10 दुकानें नष्ट हो गईं।
बलूच ने कहा कि 18 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 10 घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications