प्रस्तावित सैन्य स्मारक पर कर्नाटक को नोटिस
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरू के इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में प्रस्तावित सैन्य स्मारक को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कनार्टक सरकार को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति आर.एम.लोढ़ा और न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने यथास्थिति का आदेश देने से इंकार कर दिया। नोटिस का जवाब चार सप्ताह में देना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications