पश्चिम बंगाल में नक्सल समर्थक की हत्या
बांकुरा जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने बताया कि किरीती दुले (40) का शव सरेंगा इलाके से बरामद किया गया।
गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "दुले जनजातीय संस्था प्रतिबंधित संगठन सिद्धु कानू गाना मिलितिया संगठन का सदस्य था। यह संगठन पुलिस विरोधी जन संत्रास समिति (पीसीएपीए) की एक शाखाा है।"
उन्होंने बताया, "मैं अभी यह नहीं बता सकता कि दुले की मौत किन कारणों से हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।"
गौरतलब है कि दुले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सदस्य रह चुका है। पीसीएपीए के गठन के बाद वह इसमें शामिल हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications