प्रदर्शनकारियों को सोपोर बढ़ने से रोका गया, 10 घायल

श्रीनगर में सोमवार सुबह करीब 10,000 प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर के पुराना शहर इलाके के विभिन्न हिस्सों से सोपोर की ओर बढ़ना शुरू किया।

जुलूस के लाल चौक से 12 किलोमीटर दूर श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर ओमराबाद पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने अवरोधक लगाकर, लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवा में गोलियां चलाकर उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस कार्रवाई में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुलूस रोक दिए जाने के बावजूद ओमाराबाद में हालात अभी तक अस्थिर बने हुए हैं, बहुत से लोग अभी तक सुरक्षा बलों के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं।

अर्धसैनिक बलों की फायरिंग में मरे दो लोगों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के नेता मीरवाइज उमर फारुख ने सोपोर तक जुलूस निकालने का आह्वान किया था।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की फायरिंग में रविवार को 23 वर्षीय बिलाल अहमद वानी और सोमवार को तजामुल अहमद भट की मौत हो गई।

तनाव के चलते श्रीनगर में अचानक बंद हो जाने से जनजीवन प्रभावित है, इस बंद का किसी भी संगठन ने आह्वान नहीं किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+