रिलायंस ने खम्भात खाड़ी में और तेल खोजा
आरआईएल ने कहा कि उसने सरकार और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय को धीरूभाई-50 नामक तेल कुएं की खोज से अवगत करा दिया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए एक बयान में कहा गया कि खोज के संभावित वाणिज्यिक हितों का निर्धारण और आंकड़ों के मिलने के बाद किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि ब्लॉक सीबी-ओएनएन-2003/1 में हुई खोज अहमदाबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर है।
कंपनी ने कहा कि तेल कुएं से 410 बैरल प्रतिदिन की दर से तेल निकलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications