अतिक्रमण की गिरफ्त में मप्र के 270 जलाशय
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौड़ ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अतिक्रमण की चपेट में आए जलाशयों को चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे तालाबों की संख्या 270 है। इन तालाबों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के कार्य शुरू कर दिए गए हैं।"
विभाग की अन्य येाजनाओं का हवाला देते हुए गौड़ ने बताया कि राज्य के चार शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इन शहरों से प्रतिदिन लगभग 2600 टन कचरा निकलता है। उसमें 150 से 160 टन तक प्लास्टिक कचरा होता है। इस प्लास्टिक के कचरे का उपयोग सीमेंट प्लांट में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे को डेढ़ रुपये प्रति किलो की दर से खरीद कर सीमेंट संयंत्रों को बेचा जाएगा। इस काम में लगे लोगों के लिए 'रैग पिकर्स उत्थान' परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना से जहां चारों शहर प्लास्टिक मुक्त हो जाएंगें वहीं बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। प्रारंभिक चरण में इस परियोजना के लिए भोपाल के पांच वाडरे का चयन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications