उड़ीसा के जनजातीय जिलों में बंद का असर
राज्य के गजपति, गनजाम, रायगड़ा, मल्कानगिरी जिलों के दूरदराज वाले इलाकों में बंद के दौरान दुकानें बंद रहीं। कई स्थानों पर बंद का असर देखा गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया, "बंद के दौरान सरकारी बसें सड़कों से दूर रहीं। निजी वाहनों की आवाजाही हालांकि जारी है।"
गौरतलब है कि सरकार के नक्सल विरोधी अभियान, विनिवेश नीति और विशेष आर्थिक जोन विकसित करने के कारण कई जिलों में लोगों के विस्थापन के मामले को लेकर नक्सली विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications