सड़क दुर्घटना के बाद आगजनी, तोड़फोड़
जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बांदा रोड पर रोडवेज की एक अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मौके से फरार चालक को हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए खाली बस में तोड़फोड़ कर आगजनी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की झड़प हुई।
बिसंडा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जिन उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
सिंह ने कहा कि इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications