सोपोर में युवक की मौत के बाद तनाव (लीड-1)
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोपोर के वाडोरा निवासी तजामुल अहमद भट, पुत्र बशीर अहमद भट के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक घायल भट ने सोपोर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सोपोर चौथे दिन लगातार तनाव बना रहा। यहां गत शुक्रवार से कर्फ्यू लगा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा अपने एक वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले करने वाली भीड़ पर गोलीबारी किए जाने से कथित तौर पर दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद तनाव को देखते हुए यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था।
रविवार शाम को सोपोर में कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक अन्य युवक की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications