अगले सप्ताह कश्मीर का दौरा कर सकते हैं चिदंबरम

सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम ने राज्य सरकार से कहा है कि वह सप्ताहांत में राज्य की स्थिति की समीक्षा करना चाहते हैं। पथराव कर रही भीड़ पर सुरक्षाबालों की गोलीबारी में कथित तौर पर छह युवकों की मौत हो जाने से घाटी में तनाव है।

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागा ने कुछ दिन पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर लगाम कसने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य का दौरा करने की अपील की थी।

रविवार को फोन पर बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी चिदंबरम से राज्य का दौरा करने को कहा था।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से फोन पर बात की और हाल में हुई आम नागरिकों की मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की।"

प्रवक्ता ने कहा, "चिदंबरम और अब्दुल्ला ने घाटी में जारी हिंसा पर तुरंत काबू पाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने राज्य में शांति और कानून व व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।"

इस बीच उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में एक युवक की मौत के एक दिन बाद सोमवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चिदंबरम एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+