जी-20 : संरक्षणवाद से मुकाबले पर सहमति

अरविंद पद्मनाभन

टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। भारत जैसे विकासशील देशों की मांग से सहमति जताते हुए जी-20 के नेताओं ने रविवार को संरक्षणवाद से लड़ने और व्यापार, निवेश तथा पेशेवरों के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देने का वादा किया। शिखर बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मांग को स्पष्ट तौर उठाया था।

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त घोषणा पत्र में धनी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने कहा कि वे वर्ष 2013 तक बाधाओं को बढ़ाने से बचेंगे।

घोषणा पत्र में कहा गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में पिछले 70 वर्ष से ज्यादा अरसे के दौरान सबसे बड़े संकट के दौर में जी-20 देशों ने व्यापार और निवेश संभावनाओं के लिए बाजारों को खुला रखने को चुना है।

इससे पहले मनमोहन सिंह ने विकासशील देशों से आधारभूत सुविधाओं पर ध्यान देकर निवेश मांग बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। इससे निर्यातों के गिरने के कारण प्रभावित विकास को पटरी पर लाया जा सकता है।

घोषणा पत्र में कहा गया कि जी-20 के सदस्य घरेलू नीतियों से व्यापार और निवेश पर नकारात्मक प्रभाव कम करेंगे जबकि बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों से अपने दायरे में स्थिति की निगरानी करने को कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+