भारत दौरे पर आएंगे घाना के सेना प्रमुख
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और घाना के बीच रक्षा सहयोग मजबूत बनाने के उद्देश्य से वहां के सैन्य प्रमुख मेजर जनरल जोसफ नराह अदिनकराह सोमवार से चार दिवसीय भारतीय दौरे की शुरूआत करेंगे।
इस यात्रा के दौरान वह रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकरियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह संयुक्त सेवा संस्थान (यूएसआई) और संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) का दौरा करेंगे।
रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "रक्षा मंत्रालय और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के दौरान घाना के सैन्य प्रमुख दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।"
गौरतलब है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक सैन्य संबंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications