मनमोहन की बात ध्यान से सुनते हैं लोग : ओबामा

टोरंटो, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राजनीतिक समझ और भारत के उदय की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि वह इस वर्ष के अंत तक पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत यात्रा के इच्छुक और इसे लेकर उत्तेजित हैं।

मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की मित्रता के लिए उनको निजी रूप से धन्यवाद देते हुए ओबामा ने उम्मीद जताई कि नवंबर के शुरू में तय उनका भारत दौरा दोनों पक्षों के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा।

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद मनमोहन सिंह से वार्ता से पहले ओबामा ने कहा, "यह एक ऐसा दौरा है जिसके लिए मैं बहुत इच्छुक हूं।"

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शित भारत और अमेरिका के रुखों में भी समानता दिखी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि भारत ने दुनिया के सामने जबरदस्त राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उदाहरण पेश किया है।"

ओबामा ने विशेष रूप से मनमोहन सिंह की प्रशंसा की।

ओबामा ने कहा, "मैं आपको बता सकता हूं यहां जी-20 में जब प्रधानमंत्री बोले तो लोगों ने ध्यान से सुना। ऐसा आर्थिक मुद्दों पर उनके गहरे ज्ञान, भारत के एक विश्व ताकत के रूप में उभरने और दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के कारण है।"

ओबामा ने कहा कि वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की सरकारों के साथ ही वहां की जनता के बीच भी संबंध बढ़े। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इसके जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा के कारण भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी में एक नया विश्वास, अर्थ और उद्यम पैदा हुआ है।

मनमोहन ने ओबामा की प्रशंसा करते हुए कहा, "आप पूरी दुनिया में लाखों लोगों के आदर्श हैं। आपका जीवन एक इतिहास है जिससे हर जगह लाखों लोग प्रेरित होते हैं।"

मनमोहन ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का भारत में स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+