जी-20 का विकासपरक नीतियों का वादा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार धनी देशों का विकासपरक राजकोषीय सुदृढ़ीकरण का वादा सरकारी व्यय बढ़ाने वाले अमेरिका और ग्रीस संकट के कारण मितव्ययिता के उपायों की पहले ही घोषणा करने वाले यूरोप के बीच समझौते का प्रतीक है।
धनी देश वर्ष 2013 तक अपने बजट घाटे को आधा कम करने पर सहमत हो गए और वर्ष 2016 तक अपने सरकारी कर्ज को स्थिर करने की प्रतिबद्धता प्रकट की। इन दो लक्ष्यों को यूरोपीय संघ की जीत माना जा रहा है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा, "यह हमारी उम्मीदों से अधिक है क्योंकि यह बहुत वर्गीकृत और सभी औद्योगिक देशों द्वारा स्वीकृत है। मेरे विचार से यह एक सफलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications