पी. ए. संगमा सड़क हादसे में घायल
शिलांग। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी. ए. संगमा, उनकी पत्नी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य बी.बी. दत्ता बांग्लादेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। संगमा के पुत्र कोनराड के. संगमा ने बताया, "उन्हें शिलांग लाया जा रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आगे की जांच के लिए उन लोगों को भर्ती कराया जाएगा।"
मेघायल में नेता प्रतिपक्ष कोनराड संगमा ने बताया कि सड़क हादसा बांग्लादेश के मौलवीबाजार के मुंशीनगर में गुरुवार शाम 6.30 बजे के आसपास हुआ। संगमा, उनकी पत्नी सोरादिनी के. संगमा और दत्ता सड़के मार्ग से स्वदेश लौट रहे थे। मौलवीबाजार बांग्लादेश के सिलहट जिले में है।
गौरतलब है कि संगमा पांच दिनों के ढाका दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां युद्ध अपराध सुनावाई पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया था। ढाका प्रवास के दौरान वह बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications