दिल्ली में बरसेंगे मेघा
नई दिल्ली। भयंकर लू और तपिश से जूझ रहे दिल्ली वालों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर है। जी हां, मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर था। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर था।"
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है जो बुधवार के अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री से नीचे है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने तथा बारिश होने की संभावना है।"












Click it and Unblock the Notifications