जसवंत सिंह भाजपा में लौटे, अधिकारिक पुष्टि का इंतजार

अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही भाजपा के अब शायद दिन बहुरनें वाले हैं। तभी तो वो अपने पुराने साथियों की वापसी में लगी है। आज भाजपा खेमें में आतिशबाजियां फूट सकती हैं। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की अपनी पुस्तक में तारीफ करने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बाहर किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री जसंवत सिंह की गुरुवार को पार्टी में वापसी होने की संभावना है।

संभावना जताई जा रही है कि जसवंत की वापसी की घोषणा आज खुद भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी करें। आपको बता दें कि जसवंत ने अपनी पुस्तक 'जिन्ना: इंडिया-पार्टिशन इंडिपेंडेंस' में जिन्ना की तारीफ की थी और इसीलिए नौ महीने पहले उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पहल पर जसवंत की वापसी का रास्ता लगभग साफ हो गया है। यह पूछे जाने पर कि उनकी वापसी का फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक से बाहर लिए जाने पर सवाल नहीं खड़े होंगे तो उन्होंने कहा, "कुछ फैसले आवश्यता पड़ने पर इसी तरह किए जाते हैं।

वैसे जरूरी नहीं है कि संसदीय बोर्ड की बैठक मीडिया को बताकर की जाए।"इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने मीडिया से कहा, "उचित समय पर आपको उचित जानकारी दी जाएगी। यह बात जरूर है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी दिन में साढ़े तीन बजे पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+