फल-सब्जियों के दाम बढ़े
नई दिल्ली। बेलगाम बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक साग- सब्जी और फलों के दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 12 जून को खत्म हुए सप्ताह में दालों, फलों और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण खाद्य महंगाई दर बढ़कर 16.9 प्रतिशत रही।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह में महंगाई में वृद्धि का कारण उड़द और मूंग जैसी दालों तथा फलों और सब्जियों की ऊंची कीमतें रहीं। प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 17.6 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर बना रहा क्योंकि गैर खाद्य वस्तुओं का उप सूचकांक अपेक्षाकृत तेजी से बढ़कर 18.86 प्रतिशत पर पहुंच गया।
सरकार उम्मीद कर रही है कि मानसून के आगे बढ़ने से खाद्यान्नों की कीमतों में शीघ्र ही गिरावट आएगी लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष के आधार पर कुछ सप्ताह की गिरावट के बाद महंगाई में वृद्धि देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications