इटली में हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
अनजियो (इटली), 24 जून (आईएएनएस)। इटली की राजधानी रोम के दक्षिणी एंजियो कस्बे में गत मार्च में हुई एक भारतीय की हत्या के मामले में एक संदिग्ध भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि संदिग्ध भारतीय की पहचान 'जी' सिंह के रूप में की गई है। एंजियो में गत 13 मार्च को होशियार सिंह नाम के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में एक अन्य संदिग्ध गुरजंत सिंह को हत्या के दिन ही गिरफ्तार किया गया था। सिंह के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए थे लेकिन उसने अपने आपको निर्दोष बताया था।
एंजियो के पुलिस प्रमुख मेजर इमैनुअल गेटा ने कहा, "संदिग्ध को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह काफी सकते में था। उसने कल्पना नहीं की थी की हत्या के इस मामले में उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications