पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह का निधन
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के बांका से सांसद दिग्विजय सिंह का निधन हो गया है।
सिंह के दिल्ली स्थित आवास से उनके निधन की पुष्टि हुई। पिछले दिनों उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्काघात की वजह से उनका निधन हुआ।
उल्लेखनीय है कि सिंह ने वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। पिछले लोकसभा में चुनाव में वह बांका संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications