भाजपा में आज होगी जसवंत की वापसी (लीड-1)

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आईएएनएस को बताया कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की मौजूदगी में जसंवत सिंह को फिर से पार्टी में शामिल किया जाएगा।

जसवंत ने अपनी पुस्तक 'जिन्ना: इंडिया-पार्टिशन इंडिपेंडेंस' में जिन्ना की तारीफ की थी और इसीलिए बीते साल अगस्त में उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वह पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इससे पहले भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के आडवाणी की पहल पर जसवंत की वापसी का रास्ता साफ हुआ है। यह पूछे जाने पर कि उनकी वापसी का फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक से बाहर लिए जाने पर सवाल नहीं खड़े होंगे तो उन्होंने कहा, "कुछ फैसले आवश्यता पड़ने पर इसी तरह किए जाते हैं। वैसे जरूरी नहीं है कि संसदीय बोर्ड की बैठक मीडिया को बताकर की जाए।"

इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा, "उचित समय पर आपको उचित जानकारी दी जाएगी। यह बात जरूर है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी दिन में साढ़े तीन बजे पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+