ओबामा ने शीर्ष कमांडर को हटाया

barack obama
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जनरल स्टेनले मैकक्रिस्टल को तलब किया गया था। बुधवार सुबह मैकक्रिस्टल ओबामा से मिले और यह मुलाकात 30 मिनट तक चली।मैकक्रिस्टल के स्थान पर सेंट्रल कमांड जनरल डेविड पेट्रॉस को चुना गया है। पेट्रॉस इराक में अमेरिकी सेना के कमांडर की भूमिका का निर्वहन भी कर चुके हैं।

ओबामा ने कहा, "युद्ध किसी खास पुरुष या महिला अथवा जनरल या राष्ट्रपति से बढ़कर है। जनरल मैकग्रिस्टल को खोना हमारे लिए कठिन था। मैं मानता हूं कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह सही फैसला है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि मैकक्रिस्टल को हटाए जाने का उन्हें अफसोस है लेकिन अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन, अमेरिकी सेना और अमेरिका के लिए भी यह जरूरी था।

गौरतलब है कि पत्रिका 'रोलिंग स्टोन' में एक लेख के जरिए ओबामा, उप राष्ट्रपति जो बिडेन, पाकिस्ताव व अफगानिस्तान में विशेषर अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक को आड़े हाथों लिया था।मैकक्रिस्टल ने मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि लेख में गलत आकलन का उल्लेख हो गया जो नहीं कभी होना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+