बजट घाटे की भरपाई के लिए कैमरन छोड़ेंगे पेंशन
कैमरन ने बुधवार रात यह घोषणा की। वेतन और भत्तों में कटौती किए जाने की वजह से उनको सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी के एक कार्यक्रम 'फेस द ऑडियंस' में कैमरन उप प्रधानमंत्री निक क्लेग के साथ नजर आए।
उन्होंने कहा, "जब तक हम अपनी पेंशन के मामले को नहीं सुलझा लेते तब तक सरकारी कर्मचारियों के बारे में नहीं सोच सकते। फिलहाल हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें या तो संयम के साथ भुगतान करना होगा जैसा कि हम कह रहे हैं या फिर हमें नौकरियां गंवानी होंगी।"
उन्होंने स्वीकार किया कि 21,000 पाउंड से ज्यादा वेतन पाने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन पिछले दो साल से स्थिर कर दिया गया है, जो वास्तव में कटौती है लेकिन उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली भारी-भरकम पेंशन को लेकर भी चेतावनी दी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने लिखा है कि उन्होंने दर्शकों से कहा, "मौजूदा कर्मचारियों के ऊपर पड़ रहे प्रभावों को देखते हुए भविष्य में पेंशन व्यवस्था में तब्दीली की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications