दिल्ली में गर्मी बरकरार, पर बारिश की संभावना
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में गर्मी की तपिश और उमस के बीच मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर था।"
गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है जो बुधवार के अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री से नीचे है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने तथा बारिश होने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications