दिग्विजय सिंह के निधन पर गडकरी ने जताया शोक
गडकरी ने कहा, "इस युवा नेता के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। वह बहुत ही कर्मठ व ईमानदार लोकप्रिय नेता थे।"
उन्होंने कहा, "अपनी लगन और परिश्रम के द्वारा उन्होंने एक जुझारू नेता के रूप में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री रहे, विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व उन्होंने निष्ठापूर्वक निर्वाह किया। अल्पायु में ही उनके निधन से भारतीय राजनीति का एक उज्जवल नक्षत्र अस्त हो गया है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications