खतरनाक हो सकते हैं कृत्रिम डिंपल
गायिका चेरिल कोल के डिंपलों से प्रेरित होकर कई महिलाएं 'डिंपलीप्लास्टी' (कृत्रिम डिंपल बनाने के लिए होने वाली प्लास्टिक सर्जरी) को अपना रही हैं। पिछले कुछ महीनों में इसे अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
चिकित्सकों की सलाह है कि लोगों को इस प्रक्रिया से बचना चाहिए।
वेबसाइट 'हेराल्ड सन डॉट कॉम डॉट एयू' के मुताबिक प्लास्टिक सर्जंस के संगठन सर्जीकेयर के प्रवक्ता का कहना है, "उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि उम्र बढ़ने के साथ ये डिंपल कैसे दिखेंगे। कुछ साल में ये भयानक भी दिख सकते हैं।"
प्रक्रिया की एक और खामी यह है कि इस तरह के डिंपल चेहरे पर हमेशा बने रहते हैं जबकि जो प्राकृतिक डिंपल होते हैं वे हंसने के दौरान ही दिखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications