प्रधानमंत्री ने दिग्विजय के निधन पर दुख जताया
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के बांका से निर्दलीय सांसद दिग्विजय सिंह के असामयिक निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें व्यापक रूप से एक सम्मानित नेता करार दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार में बतौर मंत्री उन्होंने अद्भुत प्रशासनिक क्षमता दिखाई। समाज तथा देश की जनता के लिए विभिन्न रूपों में किए अपने योगदानों के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि सिंह का गुरुवार को लंदन में निधन में हो गया। वह तीन बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के भी अध्यक्ष थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications