मप्र में बारिश से राहत
मैासम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर, भोपाल और सागर संभाग के कई स्थानों पर बुधवार रात को बादलों ने अपना असर दिखाया। बारिश के चलते का मौसम सुहावना हो गया है, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में लोग अभी भी उमस से परेशान हैं।
बारिश होने से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 40़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 40़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications