ममता बनर्जी ने राष्ट्रमंडल एक्सप्रेस प्रदर्शनी रेलगाड़ी रवाना की
यह रेलगाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की क्वीन्स बैटन के आगमन के समय 25 जून को अमृतसर में रुकेगी, जो इसका पहला स्टप होगा। देश के प्रमुख शहरों से गुजरने के बाद यह प्रदर्शनी रेलगाड़ी पहली अक्टूबर को दिल्ली में आकर अपनी यात्रा सम्पन्न करेगी।
आम जनता के दर्शनार्थ यह पहली और 2 अक्तू बर को सफदरजंग रेल स्टेशन पर उपलब्ध होगी।
इस रेलगाड़ी में 11 डिब्बे हैं, जिनमें से पांच राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास दर्शाने के लिए रेल खेल प्रोत्साहन बोर्ड को आवंटित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी रेलगाड़ी सूचना एवं प्रौद्योगिकी - आईटी के क्षेत्र में देश में किए गए कार्य और देश की आईटी क्षमता को दर्शाएगी।
रेलगाड़ी को रवाना करने के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, रेल राज्य मंत्री क़े एच़ मुनियप्पा, संचार एवं सूचना राज्य मंत्री सचिन पायलट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications