उपराष्ट्रपति ने दिग्विजय सिंह के निधन पर शोक जताया
उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, 'मुझे दिग्विजय सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनका देश और विशेष रूप से बिहार की सेवा में महत्वपूर्ण रिकार्ड रहा। उन्होंने अपने कई वर्षो के सार्वजनिक जीवन में गरीबों और वंचित लोगों के उत्थान के लिए काम किया तथा अपने समर्पण, जन सेवा भावना, सहजता, सरलता और ईमानदारी के लिए आदर और प्रशंसा हासिल की। देश के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी और मैं उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों तथा मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं तथा इस नुकसान को सहन करने की दुआ करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications