जोगबनी एकीकृत सुरक्षा चौकी की आधारशिला रखी गई
पटना, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मुल्लापल्ली रामचन्द्रन ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर बिहार में स्थित जोगबनी में एकीकृत चौकी की आधारशिला रखी। जोगबनी एकीकृत सीमा चौकी बिहार में दूसरी और अटारी (पंजाब) व रक्सौल (बिहार) के बाद देश में तीसरी एकीकृत चौकी होगी।
जोगबनी एकीकृत चौकी लगभग 190 एकड़ में फैली है और अगस्त 2011 तक इसके बन जाने की आशा है। इस एकीकृत चौकी की प्रमुख विशेषताओं में मडूलर डिजाइन, प्रत्येक प्रक्रिया के लिए निर्धारित लेन, सीमा से आने-जाने के लिए अलग गेट, न्यूनतम यातायात संकुलता, रूटों की जानकारी, मार्ग-निर्देश, प्रशासनिक और सुविधा क्षेत्र शामिल हैं।
यहां जो सुविधाएं प्राप्त होंगी उनमें यात्रा के अंतर्गत पड़ाव की इमारत, मुद्रा विनिमय, इंटरनेट सुविधा, निरीक्षण स्थल, गोदामशीत भंडार, बैंक, स्कैनर, सीसीटीवीपी ए प्रणाली, पा*++++++++++++++++++++++++++++र्*ंग, जलपान-भोजन दुकान और अन्य जन सुविधाएं शामिल हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर दो अन्य एकीकृत चौकी उत्तर प्रदेश में रूपईडीहा और सुनौली में बनाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications