उप्र में तपिश और उमस बरकरार
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, इलाहाबाद का 40.5 डिग्री, वाराणसी का 40.6 डिग्री, और राजधानी लखनऊ का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान यथावत रहेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्वाचल के कुछ इलाकों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे वहां के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
