सरकोजी ने रद्द की 'गार्डेन पार्टी'
फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही आयोजित होती आ रही 'गार्डेन पार्टी' को रद्द करने का फैसला पहली बार लिया गया है।
फ्रांस की मीडिया के अनुसार सरकार के प्रवक्ता ने मंत्रियों से कहा है कि फिजूलखर्ची रोकने के लिए वे अपने तरफ से लोगों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। सरकोजी ने 'गार्डेन पार्टी' आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि 'इलिसी पैलेस' में प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई को आयोजित होने वाले इस पारंपरिक समारोह में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के आलावा हजारों लोग हिस्सा लेते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गत वर्ष इस पार्टी को आयोजित करने में 896,000 डॉलर खर्च हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications