विदिशा में दीवार ढहने से 4 मरे
पुलिस के अनुसार बुधवार रात विदिशा जिले में गजबासौदा इलाके में तेज बारिश से कंजना गांव के एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई और उसने पड़ोसी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर के भीतर सो रहे गोपी लाल (60),उमा बाई (30), केशव (12) और लक्ष्मी (दो वर्ष)की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जिस मकान की दीवार ढही है वह अतिक्रमण कर बनाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications