बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 6, पूर्णिया का 25 तथा गया का 29़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35 तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि बिहार और झारखंड के ऊपर चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बन गया था जिस कारण कुछ इलाकों में बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications