वाजपेयी ने दिग्विजय सिंह के निधन पर शोक जताया
वाजपेयी ने एक बयान के जरिए कहा, "मृत्यु वैसे भी दु:खदायी होती है परन्तु अल्पायु में मृत्यु अधिक दु:खदायी और असहनीय होती है। यह उनके जाने की उम्र नहीं थी। बिहार से संसद में पहुंचे दिग्विजय सिंह अपने इरादों के पक्के थे। कठिन परिश्रम और चुनौतियों का सामना करने में वह दक्ष थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की हमारी सरकार में एक मंत्री के रूप में उन्होंने अच्छा कार्य कर अपनी छाप छोड़ी। जब उनसे और काम करने की उम्मीदें थी तभी उनके दु:खद निधन का समाचार मिला।"
उन्होंने कहा, "मैं उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजति अर्पित करता हूं और ईश्वर से उनके परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications