बाघ के हमले में एक की मौत
पीलीभीत, 24 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के वन्य क्षेत्र के निकट एक बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला।
पीलीभीत वन क्षेत्र से सटे डेउरिया इलाके में बाघ ने बुलाकीराम (55) को अपना शिकार बनाया। राम का क्षत-विक्षत शव बुधवार शाम खेतों से बरामद किया गया है। वह इलाके के अकोला गांव का रहने वाला था और मंगलवार को लकड़ियां बीनने के लिए घर से निकला था और उसके बाद से लापता था।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी वी.के. सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल के पास मिले पदचिन्हों से पता चलता है कि वयस्क बाघ ने हमला किया।
सिंह ने कहा कि डेउरिया इलाके से सटे वन क्षेत्र में आमतौर पर बाघ नहीं पाए जाते हैं। घटनास्थल के मुआयने से पता चला है कि इस क्षेत्र में दो बाघ मौजूद हैं।
अधिकारियों के मुताबिक जिले में पिछले दो महीनों में बाघ के हमले में किसी व्यक्ति की मौत का यह तीसरा मामला है। पीलीभीत वन क्षेत्र में तकरीबन 36 बाघ मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications