कनिष्क विस्फोट: हार्पर ने कहा, हमें माफ करिए

टोरंटो, 24 जून (आईएएनएस)। एयर इंडिया के कनिष्क विमान में 1985 में हुए विस्फोट के 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को पहली बार कनाडा की सरकार ने औपचारिक रूप से इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए पीड़ितों माफी मांगी।

प्रधानमत्री स्टीफन हार्पर भी टोरंटो के हमबर बे पार्क में आयोजित होने वाली एक स्मृति सभा में पहुंचे थे। इसी मौके पर हार्पर ने कहा, "हम क्षमा चाहते हैं। आपका दर्द हमारा दर्द है। आपका दुख हम सभी का दुख है।"

उन्होंने कहा, "यह विदेशी लोगों की करतूत नहीं थी। इस जघन्य अपराध की योजना कनाडा में बनी, इसको अंजाम देने वाले कनाडाई नागरिक थे और इसके शिकार होने वाले भी हमारे ही देश के लोग थे।"

हार्पर ने कहा, "यह कायर लोगों की ओर से किया गया अपराध था। यह नहीं होना चाहिए था। इसे किसी भी सूरत में नहीं होने देना चाहिए था। मैं आप लोगों से कनाडा सरकार की विफलता और व्यवहार के लिए क्षमा मांगता हूं।"

पिछले दिनों पूर्व प्रधान न्यायधीश जॉन मेजर की अध्यक्षता वाले आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें कनाडाई सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया है।

पीड़ित परिवारों की दबाव की वजह से कनाडाई सरकार ने मेजर की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया था। चार वर्ष तक चली जांच के दौरान आयोग ने पीड़ित परिवारों से बात करने के साथ जन सुनवाई करने के अलावा 200 से अधिक गवाहों के बयान लिए।

23 जून, 1985 को मांट्रियल से दिल्ली के लिए उड़े कनिष्क विमान को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। उसी दिन टोक्यो हवाई अड्डे पर भी विस्फोट हुआ था जिसमें दो लोग मारे गए थे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में दोषी करार दिए गए एकमात्र शख्स इंदरजीत सिंह रेयात को पिछले साल रिहा कर दिया गया था। वह 15 साल तक जेल में रहा। दो अन्य आरोपियों अजायब सिंह बागड़ी और रिपुदमन सिंह मलिक को निचली अदालत ने मार्च, 2005 में ही बरी कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+