गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी मप्र सरकार : शिवराज
तीन देशों की यात्रा कर गुरुवार को भोपाल लौटे चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसी जहरीली गैस से 16 हजार से ज्यादा लोग कीड़े मकोड़ों की तरह मरे थे और इस मौत की केंद्र सरकार ने पांच लाख रुपए कीमत लगाई है जो पीड़ितों का अपमान है। वे इसके लिए प्रधानमंत्री को खत लिखेंगे।
चौहान ने आगे कहा कि उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सात जून को सुनाए गए फैसले पर राय पाने के लिए एक विधि विशेषज्ञों की समिति बनाई थी उसकी सिफारिशों को सरकार ने मान लिया है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगाी।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह को अब चुप्पी तोड़ना चाहिए क्योंकि भोपाल गैस त्रासदी कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है बल्कि भोपाल के हजारों लोग मारे गए हैं। इतना ही नहीं पुराने तथ्यों को खंगालने के लिए समिति (फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी) बनाई जाएगी, जो हादसों के कारणों का पता लगाएगी। इतना ही नहीं जिनसे जरूरी होगा उनसे पूछताछ भी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications