रायपुर में विमान का टायर फटा
रायपुर, 24 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार रात 75 लोगों की जान उस समय बाल-बाल बच जब गई जब लैंडिंग के दौरान किंगफिशर एयरलाइंस के एक विमान का टायर फट गया।
एक अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर की उड़ान संख्या आईटी-2804 आइजोल से हैदराबाद जा रही थी। रायपुर हवाई अड्डे पर रात करीब आठ बजे विमान का टायर फट गया।
अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। उड़ान को तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया गया। विमान में 75 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications