मप्र में सड़क हादसा, 9 मरे
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात करोंद गांव के कुछ लोग सलकनपुर मंदिर से दर्शन कर ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी मंडीदीप के करीब एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार महिलाओं सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई।
पीड़ितों में आलोक (पांच), सुनीता (35), संपत बाई (50), रजुआ (22), संगुआ बाई (50), शांता बाई (40) कल्लू (27) और ऑटो चालक व उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई।
मंडीदीप थाने से मिली जानकारी के अनुसार डंपर की टक्कर से दो ऑटो क्षति ग्रस्त हुए हैं। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications