मिस्र में आतंकवादी को मौत की सजा
काहिरा, 24 जून (आईएएनएस)। मिस्र की एक अदालत ने बुधवार को आतंकवादी हमलों में शामिल एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अदालत ने अब्देल हमीद उस्मान अबू अकराब को सजा सुनाई। उस पर सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने और प्रतिबंधित संगठन अल-जमा अल-इस्लामिया में शामिल होने का आरोप था।
अदालत ने पाया कि अकराब ही वर्ष 1993 में हुई एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के लिए जिम्मेदार था। उसने मिस्र में कई हमलों को भी अंजाम दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications