गिलार्ड बनीं आस्ट्रेलिया की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सत्ताधारी लेबर पार्टी के सांसदों ने गुप्त मतदान के दौरान गिलार्ड को अपना नेता चुना। केविन रड ने स्थिति का आंकलन करते हुए पद त्यागने का फैसला किया।
दूसरी ओर वेन स्वान को पार्टी का उप नेता चुना गया और इस तरह से वह अब उप प्रधानमंत्री की भूमिका निर्वहन करेंगे। इसी साल संसदीय चुनाव होने हैं और ऐसे में लेबर पार्टी के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि नवंबर, 2007 में रड की अगुवाई में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए 11 साल बाद सत्ता में वापसी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications