एंडरसन के प्रत्यर्पण की तैयारी आरंभ : सोनी
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को बताया, "वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण के लिए अतिरिक्त कागजात विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों द्वारा जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद एंडरसन के प्रत्यर्पण के लिए दबाव बनाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में भी दरवाजा खटखटाया जाएगा, जिसने 13 सितंबर 1996 को अपने एक आदेश में गैस त्रासदी के आरोपियों के खिलाफ लगाई गई धाराओं को हल्का कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications